दिल्ली : जल शक्ति मंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा' अभियान का किया नेतृत्व, यमुना किनारे से की ये अपील

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने उनके जीवन के मूल सिद्धांतों - सेवा, सादगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण - को आदरभाव के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नदी संरक्षण का प्रयास प्रशासनिक दायित्व से कहीं आगे बढ़कर समाज का सामूहिक कर्तव्य बन गया है। पाटिल ने यमुना नदी के पुनरुद्धार को हमारी सांस्कृतिक आस्था और पर्यावरणीय चेतना का अनूठा संगम बताया।

दिल्ली : राजधानी में गुरुवार को 'स्वच्छता ही सेवा' पहल के तहत कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी के तट पर 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पवित्र संकल्प बताते हुए नागरिकों से 'स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान में पूरे मन से भाग लेने का आग्रह किया। जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा स्वयंसेवकों के साथ पाटिल राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा कालिंदी कुंज में आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ, श्रमदान’ का नेतृत्व करने के लिए शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

Namami Gange Swachhta Hi Seva

जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘स्वच्छता ही सेवा' अभियान का किया नेतृत्व

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके सेवा, सादगी और समर्पण के सिद्धांतों को याद करते हुए पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नदी संरक्षण महज एक प्रशासनिक जिम्मेदारी से आगे बढ़कर समाज का सामूहिक कर्तव्य बन गया है। यमुना नदी का पुनरुद्धार हमारी सांस्कृतिक आस्था और पर्यावरणीय चेतना के अनूठे संगम को दर्शाता है।

End of Feed