IGI एयरोसिटी का सबसे बड़ा मॉल, जानिए कब बनकर होगा तैयार और क्या होंगी सुविधाएं

इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट अड्डे के एयरोसिटी में भारत का सबसे बड़ा मॉल होगा। इस मॉल को कुल 2.5 बिलियन डॉलर की लागत से तैयार किया जा रहा है। आइए जानते हैं मॉल की खासियत-

Delhi: साल 2027 तक दिल्ली एयरपोर्ट पर भारत का सबसे बड़ा मॉल होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास, दिल्ली एयरोसिटी में भारत का सबसे बड़ा मॉल बनकर तैयार होगा, जो अगले 5 सालों में देश के एयरोट्रोपोलिस को बदल देगा। एयरोसिटी अपने होटल और रेस्टोरेंट के लिए जाना जाता है। ये एयरपोर्ट के नजदीक है। साथ ही यह दिल्ली और गुरुग्राम के व्यापारिक क्षेत्रों के बीच है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मॉल 2.5 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

igi delhi

दिल्ली में बनेगा भारत का सबसे बड़ा मॉल

पहला एयरोट्रोपोलिस शहर

एयरोसिटी के इस मॉल के अगले तीन सालों में तैयार होने की उम्मीद है। जबकि, अरबों की कीमत वाले इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट विकास वर्ल्डमार्क एयरोसिटी नामक 2.5 बिलियन डॉलर की विस्तार परियोजना का हिस्सा है। रिपोर्ट के अनुसार परियोजना का लक्ष्य भारत का पहला एयरोट्रोपोलिस शहर बनाना है। जोकि हवाई अड्डे के आसपास होगा। साथ ही अगले पांच सालों के अंतर इसे आठ गुना बड़ा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

End of Feed