PM Modi Speech Independence Day: देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं पर तिरंगा फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। जिसकी शुरुआत उन्होंने 'भारत माता की जय' के साथ की। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महिला आत्मनिर्भरता की नई आर्थिक क्रांति है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
10 करोड़ बहनें ‘महिला स्वयं सहायता समूहों’ से जुड़ी
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा स्वयं सहायता समूह की 10 करोड़ बहनें ‘महिला स्वयं सहायता समूहों’ से जुड़ी हैं। हमे गर्व हो रहा है कि सामान्य घर की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही है। आत्मनिर्भर महिलाए अपने फैसले में अपनी भागीदारी रखती है, इस बात का मुझे गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के CEO दुनियाभर में अपनी धाक जमा रहे हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि एक तरफ भारत के CEO दुनियाभर में देश का नाम बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 1 करोड़ सामान्य परिवार की महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।
ये भी पढ़ें - स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के इन रास्तों पर एंट्री बैन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कामकाजी महिलाओं का मातृत्व अवकाश
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्किंग वुमन के पेड मेटरनिटी लीव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, "मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। हम न केवल महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेते हैं कि एक मां द्वारा अपने बच्चे को एक उत्तम नागरिक बनाने की में सरकार रुकावट न बने।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
