Delhi: दिल्‍ली मेट्रो में खो जाए आपका सामान तो न हों परेशान, पहुंच जाएं इस खास स्‍टेशन पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 06:59 PM IST

Delhi: दिल्‍ली मेट्रो का ‘लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस’ यात्रियों के खोये हुए सामान को उन तक पहुंचाने में बड़ा मददगार बनकर उभरा है। दिल्‍ली मेट्रो के अनुसार बीते साल यहां जमा किए गए खोये हुए सामान का 90 फीसदी उनके मालिकों तक पहुंचा दिया गया है। मेट्रो का यह ऑफिस वर्ष 2004 से काम कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कश्‍मीरी गेट पर स्थित है लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस
  • यहां पर हर माह आता है 1000 से ज्‍यादा खोया सामान
  • वर्ष 2004 से काम कर रहा है दिल्‍ली मेट्रो का यह ऑफिस


Delhi: सफर के दौरान सामान खो जाना आम बाता है। कई बार खोया हुआ सामना मिल जाता है और कई बार नहीं भी मिलता है। जिससे यात्रियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। वहीं, अगर आप दिल्‍ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो आपको सामान खोने पर टेंशन लेने की जरूर नहीं है, क्‍योंकि आपका खोया हुआ सामाना अगर किसी ने चोरी नहीं किया है तो यह आपको दिल्‍ली मेट्रो के ‘लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस’ में मिल जाएगा। दिल्‍ली मेट्रो ने हालही में इस ऑफिस के बारे में जानकारी साझां करते हुए दावा किया कि, यहां पर जमा किए गए यात्रियों के 90 फीसदी सामाना उन्‍हें लौटा दिए गए हैं।

_delhi metro

मेट्रो यात्रियों का मददगार बना लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस

दिल्‍ली मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस कश्‍मीरी गेट पर बना हुआ है। यहां हेड स्टेशन कंट्रोलर अनिल कुमार ने बताया कि यहां पर यात्रियों के खोये हुए हर सामान को रखने से पहले एक खास नंबर डालकर उसकी बार कोडिंग की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर यात्री खुद ही अपना सामान ढूंढते इस ऑफिस तक पहुंच जाते हैं, लेकिन जब कोई यात्री नहीं आता है तो डीएमआरसी ऑफिस खुद उस यात्री से संपर्क करने की कोशिश करता है। अधिकारियों के अनुसार, खोये हुए सामान की पूछताछ के लिए यहां पर रोजाना करीब 100 से ज्यादा कॉल्स आती हैं। वहीं हर महीने यात्रियों के 1000 से ज्‍यादा खोई हुई चीजें यहां जमा होती हैं।

End of Feed