Delhi Flood Alert: यमुना खादर को भी धराली बनने में नहीं लगेगी देर, ऐसी जगह बना डाले पक्के मकान

दिल्ली में यमुना खादर क्षेत्र में तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण ने बाढ़ का खतरा और गहरा कर दिया है। पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट बताती है कि सात अवैध कॉलोनियां नदी के प्रवाह को बाधित कर रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि यह स्थिति बनी रही तो दिल्ली में भी धराली जैसी तबाही देखने को मिल सकती है।

Delhi News: उत्तराखंड के धराली कस्बे में हाल ही में खीर गंगा नदी के पुराने स्वरूप में लौटने से हुई तबाही ने चेतावनी दी है कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कितना बड़ा संकट खड़ा कर सकती है। इसी तरह का खतरा अब दिल्ली की यमुना नदी के किनारे भी मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यमुना खादर क्षेत्र में सात अवैध कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों ने नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित कर दिया है।

Yamuna in Delhi - ANI

फाइल फोटो (ANI)

यमुना के क्षेत्रफल में बने मकान

रिपोर्ट के अनुसार, यमुना का कुल क्षेत्रफल 9,700 हेक्टेयर है, जिसमें अब तीन हजार से अधिक पक्के मकान खड़े हो चुके हैं और करीब 22,000 लोग यहां रह रहे हैं। यह अवैध बसावट केवल बाढ़ का खतरा ही नहीं बढ़ाती, बल्कि राहत कार्यों में संसाधनों की भारी कमी भी पैदा करती है।

End of Feed