VIDEO: बाल-बाल बचा बाइक सवार, धूल भरी आंधी के चलते गिरा विशालकाय पेड़; मौके पर लगी भारी भीड़

Delhi Massive Dust Storm: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। साथ ही कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी की तपिश से फौरी राहत दी है। इस बीच, एलएनजेपी अस्पताल के सामने एक विशालकाय पेड़ की चपेट में आने-आने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।

Delhi Massive Dust Storm: जाको राखे साइयां मार सके नाकोई, यह कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की शाम को जबदस्त धूल भरी आंधी आई जिसकी वजह से पेड़ों की टहनियां तक टूट गईं। ऐसा ही एक वाकया सेंट्रल दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) के ठीक सामने से आया जहां पर एक विशालकाय पीपल का पेड़ सड़क के बीचो-बीच गिरा।

Delhi Bike Tree Accident

दिल्ली में धूल भरी आंधी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेड़ के नीचे एक बाइक सवार बाइक पर बैठा हुआ था। जैसे ही उसने पेड़ गिरने की आवाज सुनी वह बाइक से नीचे उतरा और महज कुछ क्षणों में वह विशालकाय पेड़ उसकी बाइक पर जा गिरा।

End of Feed