देश

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश; 15 विमानों के रूट डायवर्ट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। साथ ही कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी की तपिश से फौरी राहत दी है। दोपहर तक मौसम साफ था, लेकिन शाम होते-होते धूल भरी आंधी ने जमकर उत्पाद मचाया।

Image

दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी

Photo : ANI

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। साथ ही कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी की तपिश से फौरी राहत दी है। दोपहर तक मौसम साफ था, लेकिन शाम होते-होते धूल भरी आंधी ने जमकर उत्पाद मचाया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।

धूल भरी आंधी का असर विमानों पर भी दिखाई दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आंधी और तेज हवाओं की वजह से 15 विमानों के रूट डायवर्ट किए गए और कई उड़ानों में देरी हुई।

मौसम का बदला मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी आई जिसके मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इस बीच, आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि चार अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बकौल आईएमडी, पिछले 24 घंटों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और हमीरपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्यों में मौसम का अलर्ट

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • पूर्वी मध्य प्रदेश
  • जम्मू एवं कश्मीर
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा

बकौल आईएमडी, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में आज रात तक आंधी-तूफ़ान, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article