दिल्ली

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद! ASI पर चाकुओं से हमला; हालत गंभीर

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के पास दिल्ली पुलिस के एएसआई पर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई बुरी तरह से लहूलुहान हो गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

एएसआई पर चाकुओं से हमला

Photo : iStock

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के पास दिल्ली पुलिस के एएसआई पर अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई बुरी तरह से लहूलुहान हो गए जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक जवान प्रेमपाल को आदर्श नगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें शालीमार बाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

इससे पहले बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार पूर्व में शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 50 वर्षीय एक 'प्रॉपर्टी डीलर' की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। जब वह अपनी 'स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल' (SUV) चला रहा था, तो हमलावरों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और उस पर गोलियां चला दीं। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें पीड़ित चालक सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा दिखाई दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हम आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की गई हैं। प्रथम दृष्टया हमें लगता है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article