पेरिस से महंगा हुआ दिल्ली-पटना हवाई टिकट, छठ मनाने पटना जाएं या पेरिस!

आज से चार दिन का छठ पर्व शुरू हो गया है। विशेषतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार का यह बड़ा त्योहार है। इस अवसर पर हर कोई अपनों के साथ त्योहार मनाना चाहता है। ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं और हवाई टिकट चार-पांच गुना तक महंगे हो गए हैं। दिल्ली से पटना का हवाई टिकट दिल्ली से पेरिस के टिकट के बराबर है।

छठ पर्व शुरू हो चुका है। कुछ लोग आज भी जल्दी-जल्दी में अपने घर पहुंचना चाहते हैं, ताकि अपने परिजनों के साथ चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार का लुत्फ ले सकें। ट्रेनों में सीटें मिल नहीं रही हैं, स्पेशल ट्रेनों के टिकट भी पलक झपकते ही खत्म हो जाती हैं। ऐसे में एक विकल्प जो बचता है वह फ्लाइट का है। कुछ लोग हवाई जहाज से घर जाना चाहते हैं, उन्हें टिकट के आसमान छू रहे दाम परेशान कर रहे हैं। आज अगर आप दिल्ली से पटना जाना चाहें तो टिकट पांच गुना तक महंगी हो चुकी है। टिकट कितनी महंगी है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पटना की आज की टिकट और पेरिस के लिए कल की टिकट के दाम लगभग बराबर हैं। हालांकि, दोनों में में कोई तुलना नहीं है। छठ मनाने के लिए जिसे पटना जाना है वह पटना ही जाएगा, पेरिस जाकर तो छठ नहीं मना सकते।

Chhat-Patna-vs-paris

छठ पर हवाई जहाज के टिकट के दाम सातवें आसमान पर

विशेषतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए छठ बहुत बड़ा त्योहार है। इस अवसर पर लोग जैसे-तैसे अपने घर पहुंचना चाहते हैं। दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू जैसे शहरों से यूपी बिहार के लिए ट्रेनों में जगह नहीं मिलती है। कई यात्री तो स्टेशन पर ही ही रात गुजारते हैं। भीड़भाड़ की वजह से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। सरकार इस भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को त्योहार पर घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाती हैं, लेकिन वो भी नाकाफी ही साबित होती हैं।

End of Feed