दिल्ली

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, प्रीत विहार इलाके में दिनदहाड़े महिला से लूटी चेन; आरोपी की तलाश जारी

Chain Snatching: दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिनदहाड़े बदमाश एक महिला के गले से चैन छिनकर फरार हो गया। हालांकि, ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है-

Image

प्रीत विहार इलाके में दिनदहाड़े महिला से लूटी चेन

Photo : Times Now Digital

Chain Snatching: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में दिनदहाड़े एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई है। पीड़िता शाम को पार्क में टहलने के बाद घर लौट रही थी, तभी दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के पति दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी जब घर लौट रही थी, तभी दो बदमाशों ने स्कूटी से आकर उनकी पत्नी के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इलाके में लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है।

महिला के गले से चेन खींचकर फरार

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आते हैं और महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दिल्ली में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बदमाश दिनदहाड़े भी लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की जरूरत है। महिलाओं को विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर अकेले न जाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, लोगों को अपनी कीमती चीजों को सुरक्षित रखना चाहिए।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article