शहर

स्टेयरिंग पर हाथ रखते ही पहुंच जाएंगे मसूरी की वादियों में, इसी महीने खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

देश की राजधानी दिल्ली को देहरादून और पहाड़ों की रानी मसूरी से जोड़ने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसी महीने यानी नवंबर में खुलने वाला है। इस महीने इसके दो खंड खुलेंगे। जब यह पूरा एक्सप्रेसवे खुल जाएगा तो आप दिल्ली से मसूरी सिर्फ साढ़े तीन घंटे में पहुंच जाएंगे और बादलों की सैर कर पाएंगे।

Image

नवंबर में खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

Photo : Times Now Digital

देश में Expressway का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने में समय न लगे। स्टेयरिंग पर हाथ और एक्सलरेटर पर पांव रखते ही आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं, इसके लिए हर ओर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसा ही एक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है दिल्ली से देहरादून के बीच। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) के बन जाने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए देहरादून सिर्फ ढाई घंटे और मसूरी (Mussoories) साढ़े 3 घंटे की दूर रह जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर खुशखबरी ये है कि यह एक्सप्रेसवे इसी महीने आम ट्रैफिक के लिए खुलने जा रहा है। बस अब तो आप भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा मारने की तैयार कर ही लें।

दो हिस्से खुल रहे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले चरण के दो खंडों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। NHAI ने दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे के पहले एंट्री प्वाइंट अक्षरधाम (Akshardham) से उत्तर प्रदेश में बागपत (Baghpat) तक काम पूरा कर लिया है। इस हिस्से में लोड टेस्ट सहित सभी जरूरी टेस्ट कर लिए गए हैं। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के इस हिस्से को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी हो रही है।

पीएम मोदी करेंगे हैं उद्घाटन

NHAI ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले दो खंडे अक्षरधाम से बागपत तक के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए NHAI ने PMO से समय मांगा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने ही इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी किया था। पीएमओ से समय मिलते ही इसके उद्घाटन की तारीख भी सामने आ जाएगी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली में 17 किमी एलिवेटेड रोड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 17 किमी हिस्सा दिल्ली में एलिवेटेड बनाया गया है। इसके दो खंड जनता के लिए खोले जाने हैं, जिसमें से एक अक्षरधाम-लोनी है और दूसरा लोनी-बागपत। इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोले जाने से पहले इस पर भारी वाहन चलाकर देखे गए हैं। लोड टेस्ट समेत सभी टेस्ट में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई है। सुरक्षा जांच और टेक्निकल ऑडिट भी यह एक्सप्रेसवे खरा उतरा है।

फ्री एक्सप्रेसवे

दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर ये है कि दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे बिल्कुल फ्री है। यानी दिल्ली की सीमा के अंदर अगर आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एंट्री लेते हैं और दिल्ली की सीमा के अंदर ही एग्जिट भी हो जाते हैं तो आपको किसी तरह का कोई टोल नहीं देना होगा। इसका एक फायदा यह होगा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाकों के ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।

देहरादून अब दिल्ली के करीब आ रहा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से चालू हो जाने से तो दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी मात्र ढाई घंटे की रह जाएगी। लेकिन दिल्ली से बागपत तक भी इसके शुरू होने से दिल्ली और देहरादून काफी करीब आ जाएंगे। दिल्ली से देहरादून की ओर जाने वाले लोग गाजियाबाद और मेरठ में लगने वाले जाम से मुक्त होकर सफर कर पाएंगे।

दूसरे-तीसरे चरण का काम जारी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण बागपत से सहारनपुर के बीच बन रहा है और तीसरा चरण सहारनपुर से देहरादून के बीच है। इन दोनों चरणों पर तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल यानी 2025 में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद स्टेयरिंग पर हाथ रखते ही आप दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी भी 69 किमी कम हो जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article