Delhi News: सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु-संतों ने किया प्रदर्शन, स्टालिन का फूंका पुतला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 03:27 PM IST

Sanatan Dharma Controversy: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों को अपने नेताओं को ‘सनातन धर्म’ के खिलाफ बयान जारी करने से रोकना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से अपने बेटे के कृत्य के लिए माफी की मांग की।

Sanatan Dharma Controversy: सनातन धर्म पर देश भर में जारी विवाद के बीच सोमवार 25 सितंबर को सैंकड़ों साधु-संतों ने तमिलनाडु भवन के निकट द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने सनातन धर्म को लेकर इसी प्रकार के बयान देने वाले तथा द्रमुक नेता को समर्थन देने वाले अन्य नेताओं के खिलाफ भी नारेबाजी की। ‘दिल्ली संत महामंडल’ के बैनर तले प्रदर्शनकारी तख्तियां लिए हुए थे, जिनमें उदयनिधि स्टालिन तथा अन्य की निंदा करने वाली पंक्तियां लिखी हुई थीं। प्रदर्शनकारी सरोजिनी नगर में एक मंदिर से तमिलनाडु भवन की ओर रवाना हुए।

Delhi News: सनातन धर्म विवाद:  हिंदू साधु-संतों ने किया प्रदर्शन, स्टालिन का फूंका पुतला

Delhi News: सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु-संतों ने किया प्रदर्शन, स्टालिन का फूंका पुतला

हालांकि पुलिस ने उन्हें अफ्रीका एवेन्यू पर रोका जिसके बाद उन्होंने उदयनिधि और अन्य के पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों को अपने नेताओं को ‘सनातन धर्म’ के खिलाफ बयान जारी करने से रोकना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से अपने बेटे के कृत्य के लिए माफी की मांग की।

End of Feed