Delhi Crime: दिल्ली के एक ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां भोगल इलाके में शोरूम की छत में छेद कर बदमाशों ने करोड़ों का सामान पाार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात की है। फिलहाल पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, भोगल इलाके स्थित एक शोरूम में देर रात चोरी हो गई। बदमाश शोरूम की छत काटकर अंदर दाखिल हुए और फिर लॉकर से करोड़ों रुपये का सामान ले फरार हो गए। शोरूम के मालिक के मुताबिक करीब 20 से 25 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया रविवार को दुकान बंद करके गए थे, सोमवार की छुट्टी होती है। मंगलवार सुबह जब आकर देखा तो सोने चांदी का सामान गायब था.. छत को तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए है। पुलिस का कहना है कि हमें कुछ सीसीटीवी मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
