Delhi Accident News: दिल्ली के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोनेस्ट्री मार्केट के बाहर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डीटीसी बस ने कई लोगों को रौंदा। इसमें दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल और एक राहगीर की मौत हो गई है। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क से मोनेस्ट्री मार्केट की पटरी पर चढ़ गई और सभी को रौंदती गई। ये दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि करीब 100 मीटर की दूरी तक बस सबको खदेड़ती चली गई। पुलिस ने एक मृतक की पहचान कांस्टेबल विक्टर के रूप में की है। ये नागालैंड का रहने वाला था और नाइट पेट्रोलिंग ड्यूटी पर था। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, आल्हा अधिकारी, क्राइम टीम व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस चालक विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मोनेस्ट्री मार्केट में बेकाबू DTC बस
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बस खराब हालत में थी। हादसे के दौरान बस में कोई यात्री नहीं था, केवल एक डीओ ही था। जानकारी के अनुसार ये घटना रात 10 बजे की है। लोगों को रौंदते हुए डीटीसी बस डिवाइडर से टकरा गई। वीडियो में बस को डिवाइडर पर देख सकते हैं और उसकी खराब स्थिता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
