दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सांसों पर प्रदूषण का साया, खराब श्रेणी में AQI; जानें सर्दी को लेकर ताजा अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में धुंध बने रहने की संभावना है। अभी लोगों को स्मॉग से राहत मिलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Photo : iStock

Delhi-NCR Weather: अक्टूबर के आखिर सप्ताह से ही लगभग दिल्ली में सुबह, शाम हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। अब नवंबर के शुरुआत से पूरे दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में हल्की ठंड पड़ने लगी है। रात के समय यहां का पारा नीचे आ जाता है। इसके साथ अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सिर्फ एक दो डिग्री की गिरावट ही दर्ज की जा सकती है। बाकी मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दिल्ली में 4 से 8km प्रति रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आज भी मौसम साफ बना रहेगा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी धुंध बनी रहेगी। अभी फिलहाल स्मॉग से कोई राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बात करें दिल्ली की सर्दी की तो दिल्ली एनसीआर में 15 नवंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। लेकिन, अभी पूरी तरह से कुछ कहा नहीं जा सकता है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 नवंबर मंगलवार को दिल्ली का तापमान 30 से 33 डिग्री तक बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक जा सकता है।

दिल्ली एनसीआर का पारा

दिल्ली 30-33 डिग्री
नोएडा 32 डिग्री
गाजियाबाद 31 डिग्री
गुरुग्राम 32 डिग्री
दिल्ली में एक्यूआई का असर

दिल्ली में मंगलवार सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता एक्यूआई 400 के ऊपर दर्ज किया गया है, जो काफी खराब श्रेणी में आता है। जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता गंभीर है उनमें अशोक विहार, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका आनंद विहार, नजफगढ़, गुरुग्राम, रोहिणी शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article