गुरुग्राम

गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हादसा, कंट्रोल खोने पर बिजली के खंभे से टकराई कार; दो छात्रों की मौत, तीन घायल

गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार में बैठे दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कंट्रोल खोने की वजह से कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बैठे तीन किशोरों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

कंट्रोल खोने से हुआ हादसा

उसने बताया कि टाटा अल्ट्रोज कार का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार पहले बिजली के एक खंभे से टकराई और फिर सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक अन्य कार ‘होंडा सिटी’ से जा टकराई, जिससे एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 19 वर्ष है तथा उनकी पहचान दिल्ली के घिटोरनी निवासी दक्ष और गुरुग्राम के नाथूपुर के रहने वाले अक्षत के रूप में हुई है।

हादसे में दो की मौत

पुलिस ने बताया कि वे अपने एक अन्य मित्र ध्रुव के साथ विश्वविद्यालय जा रहे थे लेकिन उन्होंने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। ध्रुव की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि अन्य दो घायलों 34 वर्षीय मोहित (सोहना निवासी) और 38 वर्षीय ईश्वर (पलवल निवासी) को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article