दिल्ली

MCD Mayor Election: 14 नवंबर को होगा दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

Delhi Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुरुवार 14 नवंबर को होगा। एमसीडी की अगली बैठक में 14 नवंबर दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली सभागार में इलेक्शन होगा। इस साल अनुसूचित जाति से मेयर और डिप्टी मेयर को चुना जाएगा।

Image

दिल्ली

Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर के चुनाव की तारीखी सामने आ गई है। 14 नवंबर को दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का इलेक्शन होगा। ये चुनाव दिल्ली नगर निगम की आम बैठक में होंगे, जोकि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे अरुणा आसफ अली सभागार में आयोजित होगी। इस साल का मेयर पद अनुसूचित जाति से आरक्षित है। इस चुनाव में दिल्ली के सात लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद, दिल्ली विधानसबा की ओर से मनोनीत 14 विधायक और नगर निगम के सीभ पार्षद अपना वोट डालेंगे।

छह महीने से चुनाव लंबित

दिल्ली नगर निगम के मेयर पद के लिए पिछले छह महीने से चुनाव लंबित है। मौजूदा मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने पिछले हफ्ते ही चुनाव कराने के लिए कहा था। इस मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा भी हो चुका है। मेयर का इलेक्शन कराने के लिए इससे पहले भी कवायद हुई थी। उस समय दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में थे। तब एलजी ने चुनाव रद्द कर दिया था और कहा था कि सीएम की अनुपस्थिति में ऐसा करना वे उचित नहीं समझते हैं।

तीसरा कार्यकाल SC के लिए आरक्षित

फरवरी 2022 में आम आदमी पार्टी एमसीडी सत्ता में मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को चुना गया था। वहीं आले मुहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर बनाया गया। जिसके बाद साल 2023 में फिर से मेयर और डिप्टी मेयर इन्हीं दोनों को बनाया गया। लेकिन साल 2024 में एमसीडी एक्ट के अनुसार चुनाव का तीसरा कार्यकाल एससी के लिए आरक्षित है। इसका मतलब है कि एससी समुदाय से ही कोई पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर बनाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article