Diwali 2025: दिल्ली-NCR में भीषण ट्रैफिक जाम; ITO से लेकर गुरुग्राम तक गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

दिवाली और धनतेरस के त्योहार से पहले 20 अक्टूबर की शाम को दिल्ली और एनसीआर की प्रमुख सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। मूलचंद फ्लाईओवर, आईटीओ, मोती बाग और चाणक्यपुरी में गाड़ियां धीमी रफ्तार से चलती रहीं, जबकि गुरुग्राम की सड़कों पर भी वाहनों की कतारें लंबी रही। त्योहारों की खरीदारी के उत्साह के बीच लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़कों पर भारी भीड़ रही।

Delhi NCR Traffic Jam: 20 अक्तूबर की शाम को दिवाली और धनतेरस के त्योहार से पहले दिल्ली और एनसीआर की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। मूलचंद फ्लाईओवर, आईटीओ, मोती बाग और चाणक्यपुरी जैसे इलाकों में गाड़ियां धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते दिखे। वहीं, गुरुग्राम की सड़कों पर भी शाम के समय भारी ट्रैफिक देखा गया।

Heavy Traffic Jam in Delhi-NCR (Photo: ANI)

दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम हाल बेहाल (Photo: ANI)

त्योहार के मौसम में लोगों का खरीदारी उत्साह चरम पर है। कपड़ों, मिठाइयों, गहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोग सुबह से लेकर देर शाम तक मार्केट में जुटे हुए हैं। कल 18 नवंबर को धनतेरस होने के कारण भी खरीदारी का दबाव बढ़ गया है। शहर में जाम के ऐसे हालात होना आम बात तो है लेकिन इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अक्सर देरी हो जाती है।

End of Feed