दिल्ली

दिल्ली के मकान मालिकों के लिए खुशखबरी, 100 गज तक के मकान का House Tax होगा माफ; जानें कैसे

अगर आपके पास दिल्ली में अपना मकान है तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली में 100 गज तक के मकान मालिक MCD की एक स्कीम का फायदा उठा सकते हैं, जिसमें उनके मकान का हाउस टैक्स शून्य हो जाएगा। यही नहीं, 500 गज तक के मकान वालों को और अपार्टमेंट वालों को भी लाभ मिलेगा।

Image

दिल्ली में माफ होगा आपका प्रॉपर्टी टैक्स

Photo : Twitter

क्या आपका दिल्ली में अपना मकान है? अगर हां और वह 100 गज से कम का है तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार शपथ ले चुकी है और सरकार अपना काम शुरू कर चुकी है। लेकिन MCD में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल है, जो हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारकर विधानसभा से बाहर हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद MCD पर काबिज AAP ने दिल्ली के लोगों को हाउस टैक्स में बड़ी राहत देने की घोषणा की है। चलिए जानते हैं -

इस साल का हाउस टैक्स जमा करें और पिछला माफ

MCD पर काबिज AAP ने फैसला लिया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूरा संपत्ति कल (House Tax) चमा करने वाले दिल्ली के मकान मालिकों का पिछला पूरा बकाया माफ कर दिया जाएगा। यही नहीं इस साल का हाउस टैक्स जमा करने पर उन्हें नए वित्तीय वर्ष में भी टैक्स में छूट मिलेगी।

500 गज तक के मकान का 50 फीसद टैक्स माफ

वित्तीय वर्ष 2025-26 में 100 गज के मकानों और रिहायशी इलाकों में चल रही दुकानों का भी 100 फीसद तक टैक्स माफ किया जाएगा। यही नहीं दिल्ली में 100 से 500 गज तक के मकानों का भी 50 फीसद हाउस टैक्स माफ किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 1300 हाउसिंह सोसाइटी हैं। इन अपार्टमेंट्स में रहने वाले निवासी भी अगर समय पर हाउस टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें भी 25 फीसद तक की छूट दी जाएगी। इस संबंध में आज यानी मंगलवार 25 फरवरी को MCD सदन की बैठक में प्रस्ताव भी लाया जाएगा। बता दें कि अभी MCD के तहत 12 लाख 60 हजार करदाता हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article