दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस लीक, नगर निगम स्कूल के 24 छात्र बीमार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 03:01 PM IST

दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस लीक हुई है। इससे नगर निगम स्कूल के 24 छात्र बीमार हो गए हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के नारायणा इलाके में स्थित एक नगर निगम स्कूल के 24 छात्र शुक्रवार को कथित तौर पर स्कूल के पास हुई गैस रिसाव की एक घटना के कारण बीमार हो गए। घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली नगर निगम अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि 19 छात्रों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी नौ छात्रों को आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल भेजा गया।

gas leak in narayana area

दिल्ली के नारायणा इलाके में गैस लीक

उन्होंने बताया कि स्कूल के पास गैस रिसाव की घटना के कारण छात्र बीमार पड़ गए। सभी छात्र ठीक हैं, दो अस्पतालों में डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल और स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर नगर निगम के शिक्षा विभाग के अफसर भी मौजूद हैं।

End of Feed