Delhi Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, दिल्‍ली में करने आए थे हथियारों का बड़ा सौदा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 03:28 PM IST

Delhi: दिल्ली स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा है। ये दोनों गैंग के लिए हथियार तस्करी का काम करते थे। इन बदमाशों के कब्जे से पांच पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और लंबे समय से हथियार तस्करी कर रहे हैं। इन आरोपियों पर पहले से ही ड्रग्स तस्करी, हथियार तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों आरोपी तिलक नगर में करने आए थे हथियारों की बड़ी डील
  • आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद की पांच पिस्टल और कारतूस
  • दोनों बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले

Delhi: दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा गया है। ये गैंग के लिए हथियार खरीदने और बेचने का काम करते थे। पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से पांच पिस्टल और कारतूस बरामद किया हैं। इन आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले मनप्रीत सिंह और पवन कुमार उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों पर पहले से ही ड्रग्स तस्करी, हथियार तस्करी समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। ये आरोपी दिल्‍ली के तिलक नगर एरिया में हथियारों की एक बड़ी डील करने आए थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्‍हें दबोच लिया।

Arms smuggler arrested

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मनप्रीत सिंह ने 9वीं तक की पढ़ाई की है। वह पहले अपने कस्बे में ही छोटी-मोटी बदमाशी करता था। तीन साल पहले उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य से हुई। जिसके बाद वह गैंग के साथ पूरी तरह से जुड़ गया और गिरोह के सदस्यों को हथियार और गोला-बारूद आपूर्ति करवाने का काम करने लगा। वहीं, पवन कुमार उर्फ पम्मा 12वीं तक की पढ़ा है। उस पर हत्‍या का प्रयास, ड्रग्स तस्करी, लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। वह कई माह तक जेल में भी रह चुका है। कुछ माह पहले फाजिल्का कोर्ट में उसकी मुलाकात मनप्रीत से हुई। जिसके बाद से वह मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर काम करने लगा।

End of Feed