आत्महत्या या हादसा! दिल्ली में जहरीले धुएं ने निगली 3 जिंदगियां, एक की हालत गंभीर

सोमवार सुबह उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक बाइक हॉर्न विनिर्माण इकाई के अंदर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सूंघने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सदस्यों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था।

उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में एक विनिर्माण इकाई में कथित रूप से जहरीला पदार्थ सूंघने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामले आया था। घटना के बाद से सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, संगम पार्क इलाके में डीएसआईडीसी शेड नंबर 63 में बाइक हॉर्न की विनिर्माण इकाई के मालिक हरदीप सिंह सुबह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे जगदीश सिंह और बेटी हरगुल कौर के साथ शेड में पहुंचे थे।

3 out of 4 family members died due to poisonous smoke

जहरीले धुएं से एक परिवार के 4 सदस्यों में से 3 की मौत

बाद में, पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना के संबंध में सूचना मिली की जहरीला पदार्थ सूंघने से चारों की हालत खराब हो गई। हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में, पुलिस की जानकारी के मुताबिक, चार सदस्यों में से तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदीप सिंह (40), उनके बेटे जगदीश सिंह (16) और बेटी हरगुल कौर (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हरदीप की पत्नी हरप्रीत कौर (38) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

End of Feed