तिहाड़ के पूर्व DG संदीप गोयल हो गए सस्पेंड, 'महाठग' ने लगाए थे गंभीर आरोप; सत्येंद्र जैन मामले में भी आया था नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2022, 08:06 PM IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल को तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में ‘लापरवाही’ के लिए निलंबित किया गया है। हालांकि, निलंबन आदेश में फैसले के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी एवं तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को कर्तव्यों के निर्वहन में कथित लापरवाही के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

tihar

तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल निलंबित

1989 के बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल को पिछले महीने तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गोयल को तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में ‘लापरवाही’ के लिए निलंबित किया गया है। हालांकि, निलंबन आदेश में फैसले के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई गई है।

End of Feed