अकाली दल के पूर्व MLA के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में देखिए खौफनाक मंजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 11:48 AM IST

अकाली दल के पूर्व विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का वीडियो आया है। इस घटना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आ रहा है।

पंजाब के बड़े शराब कारोबारी के दिल्ली स्थिति घर पर फायरिंग का खौफनाक वीडियो सामने आया है। शराब कारोबारी का नाम दीप मल्होत्रा हैं, जो अकाली दल के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। घटना पंजाबी बाग इलाके की बताई जा रही है। वारदात के बाद से पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी पंजाब के फरीदकोट में इनके शराब के ठेकों पर आग लगा दी गई थी।

firing on Deep Malhotra

घर के बाहर फायरिंग

फिलहाल, दोनों ही घटनाओं के पीछे गैंगस्टर एंगल आ सामने रहा है, जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आ रहा है।

End of Feed