Delhi Firing News: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां एक कैफे रेस्टोरेंट में कुछ लोगों ने फायरिंग की कर दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक चार पहिया गाड़ी और अवैध बंदूक बरामद हुई है।
दिल्ली में फायरिंग की घटना
ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami: ठाकुरजी के जन्मोत्सव के लिए मध्य रात्रि में खुलेगा अयोध्या का राम मंदिर
टेबल को लेकर हुई कहासुनी
जहांगीरपुरी से कुछ लोग सत्य निकेतन के एक कैफे में आए थे। कैफे मैनेजर से टेबल को लेकर इन लोगों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में अहमद (26), औरंगजेब (26), अतुल (20), जावेद (23) और आदिल (19) को गिरफ्तार किया है। इनमें जावेद पहले से 6 मामलों में शामिल था।
आरोपियों के पास बरामद सामान
पुलिस ने आरोपी औरंगजेब के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक चार पहिया गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी जावेद के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध बंदूक, एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 5 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
