Delhi Traffic Advisory: सोमवार (26 अगस्त 2024) को पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) के अवसर पर राजधानी दिल्ली में धूम मची हुई है। शहर के मंदिरों को सजाया गया है। यहां भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे। इस बीच दिल्ली के बिरला मंदिर समिति द्वारा शाम 6 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में भक्त पहुंचेंगे। शोभा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के चलते आसपास की सड़कों पर जाम लग सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में डायवर्सन और उन रास्तों के बारे में जानकारी दी गई हैं, जहां वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यात्री घर से निकले से पहले एडवाइजरी जरूर चेक करें।
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस द्वारा एडवाइजरी में बताया गया है कि शाम 6 बजे बिरला मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 300-400 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शोभायात्रा में बैंड, रथ व झांकियां निकाली जाएंगी। इसलिए बिरला मंदिर और आसपास के मार्गों पर शाम 6 बजे के बाद से यात्रा पूरी होने तक जाम रहने की संभावना है। भारी और मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों पर जान से बचने की सलाह दी है -
- मंदिर मार्ग
- काली बाड़ी मार्ग
- बाबा खड़क सिंह मार्ग
- बंगला साहिब मार्ग
- गोल चक्कर गोल मार्केट
- गोल चक्कर GPO
- शहीद भगत सिंह मार्ग
- पेशवा रोड
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने (मेट्रो और डीटीसी बस सेवा) के लिए कहा है।
ये रास्ते रहेंगे बंद
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आज दिल्ली के काली बड़ी रोड पर बने लक्ष्मी नारायण मंदिर, अमर कॉलोनी में बने इस्कॉन टेंपल, पंजाबी बाग में जन्माष्टमी पार्क, द्वारका सेक्टर-13 में बने इस्कॉन टेंपल, प्रीत विहार का गुफा वाला मंदिर, छतरपुर कात्यायनी शक्तिपीठ, हरी नगर का संतोषी माता मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते इन स्थानों पर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहेगी। एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद यहां जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। इस दौरान, रात के करीब 1 बजे तक तालकटोरा स्टेडियम गोल चक्कर से पेशवा मार्ग और मंदिर मार्ग टी पॉइंट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
इस्कॉन मंदिर के पास नहीं जा पाएंगे वाहन
जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, कैप्टन गौड़ मार्ग और संत नगर मार्ग के बीच इस्कॉन टेंपल जाने के लिए भक्तों को पैदल यात्रा करनी होगी। इस स्थान पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान ओखला मेट्रो स्टेशन से इस्कॉन टेंपल की जाने वाले यात्री कैप्टन गौड़ मार्ग पर सुबह 8 बजे से भी रूट डायवर्ट रहेगा।
हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली पुलिस ने जाम या ट्रैफिक से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक व्हाट्सएप नंबर और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
व्हाट्सएप नंबर - 8750871493
हेल्पलाइन नंबर - 1095/011-2584444
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
