नोएडा

Noida News: इस्कॉन टेंपल जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, दर्शन के लिए भक्तों का लगी भारी भीड़

Noida News: नोएडा में स्थित इस्कॉन टेंपल में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है।

Image

इस्कॉन टेंपल जन्माष्टमी की तैयारी पूरी

Noida News: सोमवार, 26 अगस्त को पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हर जगह कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। इस बीच नोएडा के इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर को त्योहार से पहले ही खूब सजाया गया है। फूलों आदि से मंदिर की साज-सजावट की गई है। जन्माष्टमी के आयोजन को देखते हुए नोएडा सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन टेंपल में भक्तों का तांता लगा हुआ है। कल जन्माष्टमी के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। भारी संख्या में भक्त अपने लड्डू गोपाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचेंगे।

नोएडा इस्कॉन टेंपल में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी

जन्माष्टमी को देखते हुए इस्कॉन टेंपल में खास तैयारियां की गई हैं। इस मौके पर नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। हर साल लाखों श्रद्धालु जन्माष्टमी पर इस्कॉन टेंपल आते हैं, इसे देखते हुए इस बार भी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस्कॉन टेंपल के प्रबंधकों की मानें तो भक्तों के लिए तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हम श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुखद अनुभव के लिए प्रतिबद्ध हैं। नोएडा पुलिस ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और शांति बनाए रखें।

कृष्ण जन्माष्टमी

जन्माष्टमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह त्यौहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इंग्लिश महीने में यह त्योहार अगस्त या सितंबर महीने में पड़ता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने, दान करने और भगवान कृष्ण के मंदिरों में जाने का विशेष महत्व होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर, लोग अपने घरों को सजाते हैं, दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित करते हैं और भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा करते हैं। यह त्योहार प्रेम, करुणा और सच्चाई के प्रतीक भगवान कृष्ण की याद में मनाया जाता है।

इनपुट-IANS

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article