दिल्ली के संगम विहार में जूते की दुकान में लगी आग से हड़कंप; 3 की मौत, दो महिलाएं घायल

दिल्ली के संगम विहार में शनिवार शाम एक जूते की दुकान में अचानक आग लगने से भयावह हादसा हुआ। इस आग में तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Delhi Sangam Vihar Fire News: दिल्ली के सगंम विहार के टिगरी एक्सटेंशन क्षेत्र में शनिवार शाम एक जूते की दुकान में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

Fire Breaks Out in Shoe Store at Sangam Vihar, Delhi (Photo: ANI)

दिल्ली के संगम विहार में जूते की दुकान में आग लगी (फोटो: ANI)

सूचना के अनुसार, आग भूतल पर स्थित दुकान में लगी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को यह खबर शाम 6:24 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि इमारत पूरी तरह आग की चपेट में थी। प्रारंभिक अनुमान है कि आग की शुरुआत जूते की दुकान से हुई और फिर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई।

End of Feed