Delhi Fire: कराला इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली में शनिवार रात को अपशिष्ट पदार्थ के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Delhi Fire Incident: दिल्ली के कराला इलाके में एक वेस्ट मैटेरियल के गोदाम में आग लग गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। एसडीओ ने बताया कि आग बुझाने में 2 से 3 घंटे और लगने की संभावना है।

Delhi Fire

वेस्ट मैटेरियल के गोदाम में लगी आग

रात को करीब 8:45 बजे मिली सूचना

दिल्ली अग्निशमन सर्विस के रोहिणी के एडीओ अजय शर्मा ने बताया कि रात को करीब 8:45 बजे हमें गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। यहां वेस्ट मैटेरियल में आग लगी है और यह एरिया भी खुला हुआ है। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है।

End of Feed