Delhi Fire: दिलशाद गार्डन में आग लगने से दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में आग लगने से 24 वर्षीय युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। आग में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलें भी जलकर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार प्रतीत होता है कि ई-रिक्शा की चार्जिंग के कारण आग लगी। इस घटना में आगे की जांच जारी है।

Delhi Fire: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में रविवार देर रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस हादसे में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि ई-रिक्शा चार्जिंग की वजह से आग लगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Delhi Fire

दिल्ली में आग की घटना

कोड़ी कॉलोनी में लगी आग

अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि हमे रात को 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग की यह घटना दिलशाद गार्डन की कोड़ी कॉलोनी में हुई। उन्होंने बताया कि हमने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग बुझानेबाद पता चला कि आग में जलने से दो ई-रिक्शा और बाइकें जलकर राख हो गई हैं।

End of Feed