Navjot Singh Car Accident: दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से घर लौट रहे थे, जब धौला कुआं के पास उनकी कार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नवजोत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
नवजोत सिंह (फाइल फोटो)
दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर एक कार पलटी हुई मिली, जबकि पास ही मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार एक महिला चला रही थी, जिसने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे हादसे की श्रृंखला शुरू हुई।
इसके बाद वह और उसके साथ मौजूद पति घायलों को एक टैक्सी से अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आरोपी महिला और उसका पति भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
