Fake Drugs: दिल्ली में नकली जीवनरक्षक दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

Fake Drugs in Delhi: आरोपी बेहद संगठित तरीके से काम करते थे। सोशल मीडिया के जरिए नए लोगों की भर्ती होती थी और व्हाट्सएप जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर बातचीत होती थी। दवाओं की पैकिंग सामग्री बद्दी और कर्नाल से लाई जाती थी।

Fake Drugs in Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वॉड (AGS) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर भारत में फैले एक नकली जीवनरक्षक दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य सरगना भी शामिल है। ये लोग जाली दवाओं का निर्माण, बिक्री और देशभर में सप्लाई कर रहे थे। गिरोह की पहुंच उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैली हुई थी।

fake drugs

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो:istock)

पुलिस ने जिंद (हरियाणा) और बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं, मशीनें और पैकिंग सामग्री जब्त की है। जब्त दवाएं नामी दवा कंपनियों जैसे जॉनसन एंड जॉनसन, जीएसके और अल्केम के नाम से पैक की गई थीं। इनमें Ultracet, Augmentin 625, Pan-40, और Betnovate-N जैसी दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

End of Feed