Delhi AQI: दीवाली के दो दिन बाद भी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', धुंध की चादर में लिपटा शहर, AQI 300 पार

दीवाली की रात प्रदूषण ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हवा की हालत ऐसी बिगड़ी है, कि दीवाली के दो दिन बाद बुधवार की सुबह भी शहर धुंध की चादर ओढ़े है। 300 के पार AQI दिल्ली की हवा को बहुत खराब श्रेणी में ले गया है।

Delhi AQI Update: दिल्ली में दीवाली के दिन वायु गुणवत्ता (Air Quality) पिछले चार साल में सबसे ज्यादा खराब रही। सोमवार की रात में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा और पीएम 2.5 का कंसनट्रेशन 675 पर पहुंच गया जो 2021 के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा स्तर है।

delhi air pollution aqi news

कर्तव्यपथ की मंगलवार की तस्वीर (चित्र साभार: PTI)

कैसा रहा दीवाली के दिन AQI

सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 रहा जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में यह 330, 2023 में 218 और 2022 में 312 रहा था। कई जलवायु विशेषज्ञों ने मंगलवार को दावा किया कि व्यस्त समय के आंकड़े गायब हैं, लेकिन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सभी आंकड़े सही सलामत हैं और विभाग की वेबसाइट और ऐप पूरी तरह से चालू हैं। प्रति घंटे जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर का AQI सोमवार रात भर हाई (High) बना रहा। बुलेटिन के अनुसार, AQI रात 10 बजे 344, रात 11 बजे 347, आधी रात को 349 और रात एक बजे 348 दर्ज किया गया।

End of Feed