Delhi Dussehra: दिल्ली में इस बार मनेगा एनवायरमेंट फ्रेंडली दशहरा, टेक्नोलॉजी से होगा रावण का दहन

Dussehra festival in Delhi : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस बार एनवायरमेंट फ्रेंडली दशहरा मनाया जाएगा। इस बार पटाखों की जगह सिर्फ उनका डिजिटल साउंड ही सुनाई देगा। साथ ही रावण के पुतलों में भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ये पुतले मोबाइल में टच करते ही जल उठेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्यावरण के अनुसार दशहरे की तैयारी
  • रावण के पुतले होंगे हाईटेक
  • पटाखों की जगह डिजिटल साउंड

Dussehra Celebration in Delhi : दिल्ली में इस बार दशहरा के उत्सव की तैयारी पर्यावरण को ध्यान में रखकर की गई है। साथ ही टेक्नोलॉजी का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इस बार रावण का दहन तीर कमान से नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी की मदद से किया जाएगा। इस साल के दशहरे के लिए हाईटेक रावण के पुतले तैयार कराए गए हैं। ये हाईटेक पुतले मोबाइल से कनेक्ट रहेंगे। मोबाइल पर सिर्फ एक क्लिक से ही ये पुतले जल उठेंगे। लालकिला मैदान पर होने वाले दशहरे उत्सव में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के हाईटेक पुतलों का ही इस्तेमाल होगा। इसके अलावा कई अन्य रामलीला कमेटियों ने भी ऐसे ही हाईटेक पुतले बनवाए हैं।

Delhi Ravana Dahan

दिल्ली में रावण के हाईटेक पुतले (फोटो साभार - ट्विटर)

पर्यावरण को नहीं होगा नुकसान

दिल्ली में पटाखे बैन होने के बावजूद दशहरे पर रावण दहन के समय जमकर पटाखों की आतिशबाजी होती है, जिससे प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा होता है। इस समय दिल्ली की हवा पहले से ही जहरीली बनी हुई है ऐसे में दशहरे पर पटाखों के इस्तेमाल से बचना बहुत जरूरी है। राजधानी के प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस बार रामलीला कमेटियों ने एनवायरमेंट फ्रेंडली दशहरा मनाने की तैयारी की है। इस बार विजयदशमी पर पटाखे तो होंगे, लेकिन उनसे धुआं नहीं होगा। दरअसल कमेटियों ने डिजिटल तरीके से पटाखों की आवाज सुनाने की तैयारी की है, जिससे रावण दहन के समय जमकर पटाखों की आवाज होगी लेकिन हवा में पटाखों का जहर नहीं घुलेगा।

End of Feed