Delhi News: अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दुबई से चलता था गैंग

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार दुबई से जुड़े हैं। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 लक्जरी चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। इस शातिर गिरोह के सदस्य एक-दूसरे की पहचान तक नहीं रखते थे। गिरोह का सरगना अब भी फरार है।

International Vehicle Theft Gang Busted: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (ARSC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के तार दुबई से जुड़े पाए गए हैं, जहां से इसका सरगना आमिर पाशा पूरा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15 महंगी चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा नकली नंबर प्लेट, फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और डुप्लीकेट चाबियां भी बरामद की गई हैं।

ARSC busted vehicle thief gang

पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तार आरोपी

इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत आरोपी ताज मोहम्मद उर्फ ताजू की गिरफ्तारी से हुई, जिसे 18 अगस्त 2024 को पकड़ा गया था। पूछताछ में ताज ने गिरोह के पूरे ढांचे का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को पकड़ा। 26 फरवरी 2025 को तीन और आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पकड़ा गया, जब वे चोरी की गाड़ियों को लेकर जा रहे थे।

End of Feed