दिल्ली

Delhi: द्वारका में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, IPL मैचों पर सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़े गए 3 आरोपी

Delhi Betting Racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका के एक फ्लैट से क्रिकेट स‌ट्टेबाजी रैकेट का खुलासा किया है। जहां से पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फ्लैट में ऑनलाइन इस सट्टेबाजी रैकेट का संचालन कर रहे थे।

Image

क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़

Delhi Betting Racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों को द्वारका के एक अपार्टमेंट से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, दो नोटबुक, एक टीवी स्क्रीन और अन्य गैजेट बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु गुलाटी (49), अमित कुमार (32) और अमित मकोल (43) के रूप में हुई है। तीनों दिल्ली के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं और एक संगठित तरीके से आईपीएल के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

ऑनलाइन चल रहा था सट्टेबाजी गैंग

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन तरीके से आईपीएल मैचों की सट्टेबाजी रैकेट को चला रहे थे। अमित माकोल नाम का एक आरोपी ब्लैक डेल लैपटॉप चला रहा था। जिसमें वह "सुप्रीम" नामक एक सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। अमित का लैपटॉप एचडीएमआई केबल के जरिए रियलमी एलईडी टीवी से कनेक्टेड था। इस टीवी पर लाइव आईपीएल मैच चलाया जा था। स्क्रीन पर सट्टेबाजी की दरें स्क्रीन पर दिखाई दे रही थीं। वहीं दूसरा आरोपी अमित कुमार एक एचपी ब्लैक लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहा था। जिसमें वह टैली सॉफ्टेवयर आईएसिस्टेंट (iAssistant) चल रहा था। वह इस सॉफ्टवेयर में पंटर्स और बुकीज द्वारा लगाए जा रहे दांव को रियल टाइम में अपडेट कर रहा था।

इस गिरोह का मास्टर माइंड हिमांशु गुलाटी एक डेल लैपटॉप चला रहा था। जिस पर वह Assistant नाम के सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से स‌ट्टेबाजों और सट्टेबाजों द्वारा लगाए गए दांवों पूरा रिकॉर्ड रख रहा था। हिमांशु गुलाटी माइक और स्पीकर के जरिए सट्टेबाजों को सट्टे की रेट्स बता रहा था। हर सट्टेबाज का एक अलग कोर्ड वर्ड भी था। हर सट्टे को अमित माकोल नोटपैड में मैन्युअल रूप से लिखता था और अमित कुमार इसे Assistant सॉफ्टवेयर में दर्ज कर रता था। सट्टेबाजों की कॉल्स को हिमांशु या उसके निर्देशों के अनुसार दोनों अमित मिलकर रिसीव करते थे।

सट्टेबाजी रैकेट में फ्लैट का हो रहा था इस्तेमाल

पुलिस द्वारा पूछताछ में हिमांशु गुलाटी ने बताया कि जिस फ्लैट में यह सट्टेबाजी हो रही थी, वह अंकुर जिंदल नाम के शख्स का है। इस फ्लैट का इस्तेमाल खासतौर पर आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा था। तीनों आरोपी मिलकर मैच के दौरान सट्टेबाजों से संपर्क करते थे और अवैध स‌ट्टेबाजी में उनकी मदद करते थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article