जितना कबाड़ा ECI राजीव कुमार जी ने चुनाव आयोग का किया है, उतना कभी नहीं हुआ : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले यमुना नदी में जहर के मुद्दे को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़े जोर-शोर से उठा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और उन्हें दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार 30 जनवरी को दिल्ली में पानी के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर अपना आरोप दोहराया कि हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से यमुना में आ रहे पानी में काफी ज्यादा मात्रा में अमोनिया है, जो इसे पीने वालों के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर भी तीखे हमले किए।

Kejriwal on Rajiv kumar

अरविंद केजरीवाल के चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ECI को मैं पूरे सम्मान के साथ ये कहना चाहता हूं कि उनको दिल्ली के अंदर खुलेआम पैसे बंट रहे हैं वो नहीं दिखाई दे रहा। उनको दिल्ली के अंदर चादरें बंट रही हैं, कल रात को भी बंटीं, वो दिखाई नहीं देती। हमने बताया कि पैसे किसके घर में पड़े हैं, वो दिखाई नहीं देता। ईसीआई राजनीति कर रहा है। क्योंकि राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए जो 28 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।

End of Feed