फरवरी का महीना कब आया और कब खत्म हो गया पता ही नहीं चलता। फरवरी में सिर्फ 28 ही दिन होते हैं, ऐसे में इस महीने काम के दिन भी कम ही होते हैं। फरवरी में बसंत का मौसम होता है, जब सर्दियां धीरे-धीरे अपनी चादर समेट रही होती हैं और गर्मियां दस्तक देने लगती हैं। इस दौरान मौसम बड़ा ही सुहावना होता है। इस साल इसी फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव भी होने हैं। जिसके चलते दिल्ली में कई दिन Dry Day रहेंगे। तो चलिए जानते हैं दिल्ली में कब-कब और क्यों ड्राई डे रहेगा -
चुनाव के लिए Dry Day
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के दिन यानी 5 फरवरी को तो दिल्ली में ड्राई डे रहेगा ही। इससे पहले सोमवार तीन फरवरी की शाम 6 बजे से ही दिल्ली में शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। दिल्ली में 4 फरवरी को पूरी तरह से Dry Day होगा, जिस दिन शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके बाद 5 फरवरी को मतदान के दिन, पूरे दिन दुकानें बंद रहने के बाद शाम 6 बजे खुलेंगी। तो इस तरह से चुनाव के लिए 48 घंटे दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
मतगणना के दिन भी ड्राई डे
जी हां, शनिवार 8 फरवरी को भी दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इस दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिन भर ड्राई डे रहेगा। 8 फरवरी को पूरे दिन का ड्राई डे रहेगा, इसके बाद दिल्ली में 9 तारीख को ही अपने समय पर शराब की दुकानें खुलेंगी। इसके लिए एक्साइज डिपार्टमेंट ने बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

3-5 और 8 फरवरी को दिल्ली में ड्राई डे
इन दिनों में पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा अन्य सेंटर्स जहां पर शराब बेची जाती है, वहां भी शराब नहीं परोसी जाएगी। फिर चाहे वह होटल हों, रेस्त्रां हों, क्लब हों या लाइसेंस लिए हुए अन्य कोई वैन्यू।
दो दिन और बंद रहेंगी दुकानें
इसके अलावा दिल्ली में बुधवार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर भी ड्राई डे रहेगा और बुधवार 26 फरवरी को महा शिवरात्रि के अवसर पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस तरह से लिस्ट देखें दो दिल्ली में फरवरी महीने में करीब साढ़े पांच दिन ड्राई डे रहेंगे।
- 3 फरवरी (शाम 6 बजे के बाद)
- 4 फरवरी (पूरे दिन)
- 5 फरवरी (शाम 6 बजे तक)
- 8 फरवरी (पूरे दिन)
- 19 फरवरी (पूरे दिन)
- 26 फरवरी (पूरे दिन)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
