Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025, Karawal Nagar Constituency, History, Party, Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन 5 फरवरी को होने वाला है। दिल्ली चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। राजनीतिक पार्टियां द्वारा दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस, आप और भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें से 96 महिलाएं हैं। यह सभी उम्मीदवार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि किस के सिर पर जीत का ताज सजता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। बहुजन समाज पार्टी 69 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आइए अब आपको बताएं कि दिल्ली की करावल नगर सीट पर किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने वाला है, पिछले चुनावों ने इस सीट पर किस पार्टी ने जीत हासिल की -
करावल नगर सीट पर किसके बीच मुकाबला
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है करावल नगर सीट। ये सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जनगणना 2011 के अनुसार, इस क्षेत्र की जनसंख्या 224,281 थी। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाला है। यहां आम आदमी पार्टी ने चुनावी रण में मनोज त्यागी को उतारा है। उनके खिलाफ बीजेपी ने कपिल मिश्रा और कांग्रेस ने पी.के.मिश्रा को उतारा है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बनकर चुनावी मैदान में उतरने और जीत हासिल करने वाले कपिल मिश्रा इस बार भाजपा की तरह से चुनावी मैदान में उतरे हैं। जानकारी के अनुसार, कपिल मिश्रा को पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन अब कपिल मिश्रा भाजपा के उम्मीदवार के रूप में करावल नगर विधानसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं और एक बार फिर विधायक बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव के रिजल्ट के बाद ही तय होगा की विधानसभा चुनाव में किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार की जीत होगी।
करावल नगर दिल्ली विधानसभा 2020 चुनाव परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में करावल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने फिर जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को हराया। विधानसभा चुनाव 2020 में मोहन सिंह बिष्ट और दुर्गेश पाठक के साथ कांग्रेस के अरबिंद सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नथू राम, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के रंजीत तिवारी चुनावी मैदान में उतरे थे। करावल नगर सीट पर मुख्य तौर पर मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस बीच हुआ था। इस चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने 96,721 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की और एक बार फिर विधायक बने। आप के दुर्गेश पाठक को उस चुनाव में 88,498 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के अरबिंद सिंह केवल 2,242 वोटों से संतुष्ट होने पड़ा।
करावल नगर दिल्ली विधानसभा 2015 चुनाव रिजल्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में करावल नगर सीट पर कांग्रेस के शैतान पाल दिनमा, भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट और आप के कपिल मिश्रा चुनावी मैदान में उतरे थे। इस दौरान दो बार विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट के हैट्रिक मारने के सपने पर पानी फेरते हुए आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने 101, 865 वोटों से जीत का परचम लहराया। वहीं भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को 57,434 वोट मिले और कांग्रेस के शैतान पाल दिनमा को मात्र 5,362 वोट मिले।
पिछले विधानसभा चुनावों के रिजल्ट
| 2020 | मोहन सिंह बिष्ट | भाजपा |
| 2015 | कपिल मिश्रा | आम आदमी पार्टी |
| 2013 | मोहन सिंह बिष्ट | भाजपा |
| 2008 | मोहन सिंह बिष्ट | भाजपा |
| 2003 | कृष्ण तीरथ | कांग्रेस |
| 1998 | कृष्णा | कांग्रेस |
| 1993 | कृष्ण तीरथ | कांग्रेस |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट पर शुरुआती 1993 से 2008 तक कांग्रेस का दबदबा रहा। उसके बाद 2008 में भाजपा ने बाजी मारी। 2008 के विधानसभा चुनाव के बाद 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की। लेकिन 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के कपिल मिश्रा ने उन्हें टक्कर देते हुए जीत हासिल की और करावल नगर के विधायक बने। 2020 में हुए चुनाव में भाजपा ने आप के कपिल मिश्रा को हराते हुए वापस करावल नगर सीट पर जीत हासिल की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
