DTC की आसपास के इलाकों को जोड़ने की पहल, दिल्ली से बड़ौत के लिए रोज तीन बसें चलाने की योज

दिल्ली के कश्मीरी गेट से बड़ौत के लिए जल्द ही तीन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने वाला है। ये बसें सुबह से रात तक हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इस सेवा की मांग स्थानीय लोगों और सांसद राजकुमार सांगवान ने की थी। इन बसों के चलने से दिल्ली से बड़ौत का सफर सुगम हो जाएगा।

Delhi Baraut DTC Bus: दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक अब सफर और आसान हो जाएगा। डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) जल्द ही कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से बड़ौत के लिए तीन इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। इन बसों का टाइम टेबल भी तैयार कर लिया गया है। दिल्ली परिवहन विभाग ने इस सेवा के लिए यूपी के परिवहन आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है, ताकि दोनों राज्यों के बीच सहमति बन सके।

DTC Bus

दिल्ली से बड़ौत के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन - फाइल फोटो (PTI)

दिल्ली से बड़ौत के लिए बस का समय

इन बसों के संचालन की मांग बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान और घोघा क्षेत्र के लोगों ने की थी। जिसके लिए सांसद राजकुमार ने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद दिल्ली से बड़ौत तक तीन बसें चलाने का फैसला लिया गया। बसें सुबह 6 बजे से कश्मीरी गेट से रवाना होंगी और हर आधे घंटे में एक बस चलेगी। इसी तरह, बड़ौत से दिल्ली के लिए पहली बस सुबह 9:30 बजे चलेगी और बाकी दो बसें हर 30 मिनट में रवाना होंगी। शाम को भी यही समय सारणी लागू होगी।

End of Feed