दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; फरार ड्रग डीलर की ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, तलाश जारी

दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुरी की कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम की ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, कुसुम पर NDPS एक्ट के तहत 12 केस दर्ज हैं और वह इस वक्त फरार है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हेरोइन, कैश और अवैध संपत्तियां बरामद की गई हैं।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुरी की कुख्यात ड्रग डीलर कुसुम की लगभग ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस ने कुल आठ प्रॉपर्टी जब्त की हैं, जिनमें से सात सुल्तानपुरी में और एक रोहिणी सेक्टर-24 में स्थित है। जांच में सामने आया है कि ये सभी संपत्तियां नशे के धंधे से कमाई गई अवैध आमदनी से खरीदी गई थीं।

Drug Dealer Kusum (File Photo)

ड्रग डीलर कुसुम (फाइल फोटो)

कुसुम पर NDPS एक्ट के तहत कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल फरार चल रही है। मार्च में दिल्ली पुलिस की रेड के दौरान कुसुम के ठिकाने से 550 हेरोइन के पैकेट, ₹14 लाख नकद, ट्रामाडोल टैबलेट्स और एक स्कॉर्पियो SUV बरामद की गई थी। इस मामले में उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो बेटियों के खातों में करीब ₹2 करोड़ की संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।

End of Feed