शाहीन बाग के पास दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर गिरा ड्रोन, मचा हड़कंप, काफी देर तक बाधित रही ट्रेन सेवा, परेशान हुए यात्री

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 25, 2022, 07:17 PM IST

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर शाहीन बाग के पास ट्रैक पर एक ड्रोन गिर गया। उसके बाद हड़कंप मच गया। फिर सुरक्षा करणों से मेट्रो सर्विस को बंद कर दिया गया। जांच में पाया गया कि यह ड्रोन मेडिकल सामानों की सप्लाई लेकर जा रहा था। वह मेट्रो ट्रैक पर गिर गया। फिर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार से बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो सर्विस कुछ समय तक बाधित रही। दो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन सर्विस को बंद करना पड़ा। क्योंकि शाहीन बाग के पास ट्रैक पर एक ड्रोन गिर गया था। यह ड्रोन मेडिकल सामान लेकर जा रहा था सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन के बीच सर्विस को एक घंटे तक बंद रखा गया।

Drone fell on metro track

दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर गिरा ड्रोन

मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच अब सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा था कि सुरक्षा कारणों से सेवाओं को पहले करीब एक घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया था। "मैजेंटा लाइन अपडेट ... सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.' DMRC ने दोपहर करीब 2:50 बजे ट्वीट किया। बाद में, एक अन्य ट्वीट में, इसने कहा कि सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

End of Feed