Delhi Metro: कम दूरी की यात्रा के लिए दिल्ली में चलेगी अब तीन कोच वाली 'मिनी मेट्रो', जानिए रूट और स्टेशन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) एक ऐसा मेट्रो कॉरिडोर शुरू करने जा रहा है, जिसपर तीन कोच वाली ट्रेनें दौड़ेंगी। यह देश का पहला ऐसा कॉरिडोर होगा। फेज-4 के लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर पर बनने वाली इस लाइन के प्लैटफॉर्म भी छोटे होंगे। इसमें लगभग 80 हजार लोग रोजाना सफर कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस कॉरिडोर के बारे में।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो अब तीन कोच वाली छोटी मेट्रो चलाने की तैयारी कर रहा है। ये देश की पहली छोटी मेट्रो होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर के बीच तीन कोच की मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। आमतौर पर देश में चार, छह और आठ कोचों वाली मेट्रो सेवा का संचालन किया जा रहा है। DMRC का कहना है कि छोटे रूट पर कम कोच वाली ट्रेनें चलाने से यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही खर्च भी कम आएगा।

3 coach mini metro in delhi

DMRC चलाएगा देश की पहली 'मिनी मेट्रो'

मिनी मेट्रो की खासियत

यह तीन डिब्बों वाली मेट्रो खास तौर पर छोटी दूरी के सफर के लिए बनाई गई है। इससे कम खर्च में ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी और मेट्रो की फ्रिक्वेंसी भी बढ़ेगी। इससे दक्षिणी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में प्लैटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और यात्रियों आराम से सफर कर सकेंगे। इस मेट्रो के एक डिब्बे में करीब 300 लोग बैठ या खड़े हो सकते हैं। इस हिसाब से हर ट्रेन में करीब 900 लोग सफर कर सकेंगे। इसके अलावा इस मेट्रो के हर चक्कर में कम बिजली खपत होगी। इससे खर्च कम होगा और पर्यावरण पर भी कम बोझ पड़ेगा। भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ मेट्रो की संख्या और फ्रिक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।

End of Feed