राजधानी में ही नहीं देश में भी पहली बार, मेट्रो स्टेशन पर एक के ऊपर एक बनाए गए दो कॉरिडोर के प्लेटफॉर्म

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने हैदरपुर बादली मोड़ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का नया प्लेटफार्म स्थापित किया है। यह प्लेटफार्म यलो लाइन के मौजूदा प्लेटफार्म के ऊपर बनाया गया है, जिससे अब एक ही स्थान पर दो अलग-अलग कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं।

Delhi: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तेजी से विस्तार और विकास की दिशा में काम कर रही है। लोगों की यात्रा आसान और सुगम बनाने के लिए मेट्रो द्वारा हैदरपुर बादली मोड़ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन के प्लेटफार्म के ऊपर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का प्लेटफार्म स्थापित किया है। यह एक महत्वपूर्ण विकास है, क्योंकि यह राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि देश में पहली बार एक ही स्थान पर एक के ऊपर एक दो कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रयास किया गया है।

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक के ऊपर एक बनाए गए दो कॉरिडोर के प्लेटफॉर्म

बताया जा रहा है कि इस नई संरचना से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ मेट्रो नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का यह कदम मेट्रो प्रणाली को और अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के माध्यम से, दिल्ली मेट्रो ने न केवल अपने नेटवर्क का विस्तार किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि वह आधुनिक तकनीक और डिजाइन के माध्यम से शहरी परिवहन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है।

End of Feed