क्या बदल जाएगा Delhi Railway Station का नाम? पुरानी दिल्ली के बाद अब नई दिल्ली के नामकरण की भी उठी मांग

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली स्टेशन का नाम ‘महाराजा अग्रसेन’ पर रखने की मांग की थी। जिसके बाद अब चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नई दिल्ली स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध भी किया है।

Delhi News: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग एक बार पकड़ रही है। हाल ही में राजधानी के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के नाम बदलकर ऐतिहासिक और राष्ट्रीय नेताओं के नाम पर रखने की मांग उठी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखने की मांग की थी। इसी दिशा में अब एक और प्रस्ताव सामने आया है।

New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

चांदनी चौक सांसद ने उठाई नाम बदलने की मांग

चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने इस रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का कहा है। खंडेलवाल ने कहा कि यह स्टेशन भारत की राजधानी का सबसे प्रमुख रेल केंद्र है। इस स्टेशन का नाम अटल जी के नाम पर रखना उनकी अद्वितीय सेवाओं के प्रति श्रद्धांजलि होगी।

End of Feed