दिल्ली में छाई कोहरे-स्मॉग की चादर, पारा लुढ़कने से बढ़ रही सर्दी, दिन में भी गर्म कपड़ों में दिख रहे लोग

आज का मौसम दिल्ली,20 November 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंढ का आगमन हो चुका है और घना कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढ़कर 12 डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है। साथ ही कोहरा और प्रदूषण का अटैक भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों ने घरों में पंखा बंद कर कंबल निकाल लिया है। अब यहां दिन में भी लोग स्वेटर-शॉल में दिखने लगे हैं। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से नीच लुढ़क आया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी कम होकर 12 डिग्री तक पहुंच गया है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी

End of Feed