दिल्ली

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को घोषणा की है कि दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी अब घर से काम करेंगे। यह फैसला प्रदूषण के स्तर को कम करने और लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के उद्देश्य से लिया गया है।

दिल्ली में बढ़ रहा है प्रदूषण

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। घर से काम करने के इस फैसले से दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और इससे प्रदूषण में कमी आएगी।

गोपाल राय ने की घोषणा

गोपाल राय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकारी कार्यालयों के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को अमल में लाने के लिए अधिकारियों के साथ दिन में बैठक की जाएगी।

प्रदूषण को लेकर उठाए जा रहे कदम

इससे पहले सरकार ने अपने कार्यालयों और एमसीडी के लिए अलग-अलग समय-सारिणी की घोषणा की थी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालयों का समय सुबह 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया था, वहीं दिल्ली सरकार के कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे निर्धारित किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article