Delhi Weather Update: दिल्‍ली में नए साल पर सितम ढाएगी सर्दी, मौसम विभाग का अलर्ट, तापमान 5.6 डिग्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:09 PM IST

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को नए साल का स्‍वागत काड़के की ठंड के साथ करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से न्‍यूनतम तापमान गिरकर 1 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। वहीं बुधवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप की वजह से कोहरा कम नजर आया और ठंड से भी राहत मिली।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली में 31 दिसंबर के बाद न्‍यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री होने की संभावना
  • बर्फीली हवाएं, शीतलहर और कोहरा लोगों को करेंगी परेशान
  • बुधवार को दिल्‍ली-एनसीआर में धूप खिलने से मिली ठंड से राहत

Delhi Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को इस बार नए साल का स्‍वागत हाड़ कंपाने वाली ठंड के साथ करना पड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 31 दिसंबर से राजधानी व आसपास के क्षेत्र का पारा गिर सकता है। इस दौरान न्‍यूनतम तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट होगी। लोगों को सुबह-शाम से ज्‍यादा दिन में चलने वाली बर्फीली हवाएं परेशान करेंगी। शीतलहर और कोहरा लोगों को घर में दुबके रहने पर मजबूर कर देगी। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक के लिए घने कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी किया है।

Delhi weather update

इंडिया गेट के पास सुबह कोहरे में टहलते लोग (फाइल फोटो)

राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। राजधानी का सबसे ठंडा इलाका आया नगर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्‍यूनतम 4.2 डिग्री रहा। दिल्ली में इस मौसम का सबसे ज्यादा कोहरा भी मंगलवार को देखने को मिला। राजधानी मंगलवार दोपहर 1 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। जिसकी वजह से कुछ जगह को विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

End of Feed