Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-Apr-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोग दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े झेल रहे हैं। हालांकि जल्द ही दिल्ली में मौसम करवट बदलने वाला है। प्री-मॉनसून गतिविधियों के कारण राजधानी में हल्की बारिश या आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
Meta AI
दिल्ली में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। शाम या रात के समय प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश या आंधी चलने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
कल से बदलेगा दिल्ली का मौसम
आईएमडी ने 1 मई से दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में शनिव र 3 मई तक तेज आंधी चलने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
