LIVE

गर्मी से जलते शहरों में बरसेंगे बादल, प्री-मॉनसून से सुहावना होगा मौसम; दिल्ली समेत इन राज्यों में बदलेगा वेदर

आज का मौसम 30 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई जगहों पर हीटवेव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है। जिससे गर्मी और लू से काफी राहत मिलने वाली है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कईराज्यों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं साउथ के राज्यों में प्री मानसून के प्रभाव से अगले एक महीने तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Pooja KumariUpdated Apr 30, 2025, 21:10 IST
Follow on Google News
गर्मी से जलते शहरों में बरसेंगे बादल, प्री-मॉनसून से सुहावना होगा मौसम; दिल्ली समेत इन राज्यों में बदलेगा वेदर

गर्मी से जलते शहरों में बरसेंगे बादल, प्री-मॉनसून से सुहावना होगा मौसम; दिल्ली समेत इन राज्यों में बदलेगा वेदर

आज का मौसम 30 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम गर्म और शुष्क रह सकता है। कल से यहां के मौसम में बदलाव होने वाला है। यहां तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान में अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आज देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर लू की स्थिति जारी रहने वाली है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों मं बारिश और आंधी का अलक्ट जारी किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

APR 30, 2025 21:10 IST

2 मई से गौतमबुद्धनगर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में आज यानी 30 अप्रैल और 1 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही 2 मई से 6 मई तक जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
APR 30, 2025 19:34 IST

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने 1 मई से 6 मई तक बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में 1 से 4 मई तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं 5-6 मई को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
APR 30, 2025 18:35 IST

गुरुग्राम में दो दिन बरसेंगे मेघ

गुरुग्राम में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की दस्तक होने लगी है। आईएमडी ने गुरुग्राम में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि कल यानी 1 मई और 2 मई को शहर में बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
APR 30, 2025 17:57 IST

दिल्लीवालों को गर्मी से राहत देने के लिए बारिश की दस्तक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए बारिश जल्द दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज से दिल्ली के मौसम में बदलाव होने शुरू हो जाएगा। कल यानी 1 मई से लेकर 6 मई तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
APR 30, 2025 15:16 IST

मुंबई में आज दोपहर का तापमान

मुंबई में आज दोपहर के समय तापमान 31°C है और ये 34°C जैसा महसूस होगा। 16km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 59% रहेगी।
APR 30, 2025 14:17 IST

दिल्ली में आज दोपहर का तापमान

दिल्ली में आज दोपहर के समय तापमान 38°C है और ये 36°C जैसा महसूस होगा। 9km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 18% रहेगी।
APR 30, 2025 13:20 IST

बिहार में इन जगहों पर अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा और पटना जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
APR 30, 2025 12:09 IST

बिहार में डेहरी रहा सबसे गर्म

APR 30, 2025 12:08 IST

यूपी में आज 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

यूपी में आज 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। कल भी कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बूंदाबांदी होने का अलर्ट जारी किया गया है।
APR 30, 2025 10:15 IST

दिल्ली में आज सुबह 25.8 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।
APR 30, 2025 08:25 IST

पंजाब और हरियाणा में लू का कहर


पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का कहर जारी है। आज यहां पर शुष्क मौसम के साथ लू की स्थिति बरकरार रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं शाम के समय प्री-मानसून गतिविधियों का प्रभाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते हल्की बारिश या गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है।
APR 30, 2025 08:25 IST

दिल्ली में कल से बदलेगा मौसम


दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान घटकर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में गुरुवार से शनिवार तक तेज हवाओं और बारिश की आशंका के मद्देनजर 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
APR 30, 2025 08:25 IST

दिल्ली में बारिश की कमी का प्रदूषण पर असर


दिल्ली में बारिश की कमी और पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते इस साल अप्रैल को बीते तीन सालों का सबसे गर्म और प्रदूषित महीना दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार, अप्रैल में राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह 2022 के बाद का सबसे गर्म अप्रैल का महीना है।
APR 30, 2025 08:25 IST

राजस्थान में लू का अलर्ट जारी


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 30 अप्रैल को कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वहीं मई के पहले सप्ताह में बादलों की गरज के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट हो सकती है।
APR 30, 2025 08:25 IST

भीषण गर्मी से जूझ रहा बाड़मेर


राजस्थान में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जोधपुर संभाग में हीटवेव दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।